गिरिडीह झारखण्ड

भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी की जयंती किसानों को समर्पित के रूप में मनाया, चौपाल का भी किया आयोजन

Share This News
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जंयती को एक अलग प्रकार से मनाया गया। दरअसल इस बार भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस किसानों को समर्पित के रूप में मनाया। शुक्रवार को गिरिडीह में भी मंडल स्तर पर कार्यक्रम किया गया। सदर प्रखंड के पांडेयडीह पंचायत भवन में भाजपा नेता दिलीप वर्मा के अध्यक्षता में किसान चाौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं और उपस्थित किसानों के द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

व उन्हें नमन किया गया। मौके पर भाजपा नेता संदीप डंगाईच, नवनीत सिंह और रंजय सिंह के मौजदूगी में इलाके के कई किसान जुटे। किसान चाौपाल के बाद भाजपा नेता दिलीप वर्मा ने स्थानीय ग्रामीणों के बीच करीब 150 कंबलो का वितरण अपने स्तर से किया। इस चौपाल आयोजन में इन लोगों के अलावे नवनीत सिंह, अनिल वर्मा, अशोक वर्मा, एजाज अहमद सीनू, अजय वर्मा, सिकन्दर वर्मा, सुरेश सिन्हा, सुरेश दास आदि उपस्थित थे।