गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह में किशाेर की संदेहास्पद स्थिति में मौत, दोस्तों के साथ चांदनी चूल्हा वाटर फॉल नहाने गया था किशोर

Share This News

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के चरकी चांदनी चूल्हा वाटरफॉल में दोस्तों के संग नहाने गए एक किशोर की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया है। दोस्तों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ उसके परिजनों को बताया कि डूबने से किशोर की मौत हो गई है। वहीं, शव पर चोट के निशान व नाक से झाग निकलता देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मृतक की पहचान माल्डा निवासी उत्तम कुमार (17) के रूप में की गई। उत्तम अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए घर से 12 किमी दूर चरकी के चांदनी चूल्हा वाटरफॉल गया था।
मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान व नाक से झाग निकलते देख इसकी सूचना गावां थानेदार सूरज कुमार को दी गई। सूचना पर थानेदार सूरज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है।