गिरिडीह झारखण्ड

22 जनवरी से फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

Share This News

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड का मौसम एक बार फिर 22 जनवरी से बदल सकता है। झारखंड के कई हिस्सों में 23 व 24 जनवरी को बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

हाड़ कंपाती ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जम्मू से भी ज्यादा ठंड झारखंड में पड़ रही है। गुरुवार को जम्मू का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि गढ़वा का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस, मेदिनीनगर का 6.4 व रांची का 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यानि जम्मू से ज्यादा ठंड झारखंड के कई जिलों में पड़ रही है।