गिरिडीह झारखण्ड

चेतावनी: आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री के साथ हीट वेब चलने की भी संभावना

Share This News

गिरिडीह जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। जमीन तप रही है, लू चल रही है। पिछले पांच साल का गर्मी का रिकार्ड इस सीजन में टूट चुका है। फिलहाल मौसम के इस तीखे तेवर से लोगों राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। भीषण गर्मी और बदन जला देने वाली तीखी धूप ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है।

भीषण गर्मी व गरम हवा से शहरवासी परेशान रहे। सभी के मुंह से एक ही शब्द निकल रही है कि ऊफ ये गर्मी। कब तक यह गर्मी सितम ढाएगा। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। गुरुवार व शुक्रवार को भी गर्मी लोगों को झुलसाएगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री के साथ हीट वेब चलने की भी संभावना है। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने का अनुमान है। 29 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है।