गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह पहुंचा मानसून, झमाझम बारिश से शानदार आगाज, तीन दिनों तक छाए रहेंगे बदल

Share This News

झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है झमाझम बारिश के साथ मानसून का शानदार आगाज हुआ है। गिरिडीह समेत आसपास के इलाकों में आज सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं रांची के मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश को लेकर येलो एलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आ जाएगी। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। कुछ जिलों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश भी सकती है।

कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। कुछ स्‍थानों पर तेज हवा भी चल सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने आम जनों से आग्रह किया है कि वे इस दौरान सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाएं। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान इस दौरान खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।