Site icon GIRIDIH UPDATES

मौसम विभाग ने गिरिडीह समेत झारखंड में तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया, भारी बारिश की आशंका

Share This News

मौसम केंद्र ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा जिला के लिए भी वज्रपात की तात्कालिक चेतावनी जारी की है।

रांची मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्वी और पूर्वी मध्य भाग के ऊपर बने कम दवाब का क्षेत्र नार्थ वेस्ट की ओर बढ़ा रहा है। इसका प्रभाव भी झारखंड के मौसम पर पड़ेगा और राज्य के दक्षिणी भाग में इसका असर दिखेगा और बारिश होगी। इसको लेकर झारखंड के कई इलाकों में वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

वज्रपात की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ के नीचे नहीं रहने, बिजली के खंभे से दूर रहने के साथ साथ किसानों से खेत में नहीं जाने की सलाह दी है।

Exit mobile version