गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह में शादी की खुशियां मातम में पसरी, शादी के दो दिन पूर्व युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Share This News

गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी क्षेत्र के बघेडीह गावं में महेंद्र मंडल के घर शादी की खुशियां मातम में पसर गयी। यंहा महेंद्र मंडल की पुत्री काजल कुमारी ने शादी के दो दिन पूर्व अपने ही कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

काजल कुमारी की मां शांति देवी ने बताया की काजल बीए सेमेस्टर वन की छात्रा थी और शनिवार को उसकी शादी होनी थी। हर दिन की तरह रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने गई थी। सुबह जब उसके कमरे में झाड़ू लगाने के लिए गए तो देखा की उनकी पुत्री काजल फंदे से लटकी हुई थी।

बताया की काजल के पिता महेंद्र मंडल ने बताया कि शनिवार को घर में शहनाई की धुन बजने वाली थी, काजल की शादी लगभग तीन माह पूर्व धनबाद के टुंडी अंतर्गत सोने गांव में विजय मंडल के साथ सेट हुआ था गुरुवार से हल्दी (मेहंदी)की रस्म प्रारंभ होने वाली थी। बताया की काजल उनकी इकलौती पुत्री थी।

जिसकी शादी को लेकर परिजन काफी उत्साहित थे एवं भव्य पंडाल और दान दहेज में देने वाले पलंग, गोदरेज, एलइडी टीवी,बर्तन सभी की खरीदारी कर चुके थे। वंही शादी में शामिल होने के लिए अतिथि भी पहुंच चुके थे। घर पर सभी लोग शादी के प्रति काफी उत्साहित थे, लेकिन चंद मिनटों में यह खुशियां मातम में पसर गयी। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।