Site icon GIRIDIH UPDATES

धनतेरस पर क्‍यों खरीदते हैं झाड़ू, जानिए क्या है इसका खास महत्व, खरीदने के बाद क्या करना चाहिए, जाने पूरी बात

Share This News

धनतेरस पर जहां सोने-चांदी खरीदने का महत्व है। वहीं झाड़ू खरीदने का भी विशेष महत्व है। मत्स्य पुराण के अनुसार, झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। इस दौरान फूल और सिंक वाली झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

झाड़ू खरीदने के बाद क्या करें ?
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने के बाद उसपर सफेद रंग का धागा जरूर बांधें। ऐसा माना जाता है कि, धागा बांधने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इस दौरान ध्यान रहे कि, झाड़ू को साफ हाथों से ही छुंए।

इस बात का रखें ध्यान
इस बात का ध्यान रखें कि झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। ऐसे झाड़ू को रखना अशुभ माना जाता है। इसलिए हमेशा सही तरीके से इसे रखें। कोशिश करें कि, झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहां से वो किसी की नजर में ना आए।

Exit mobile version