Site icon GIRIDIH UPDATES

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होने पर गिरिडीह की महिलाओं में खुशी, धन्यवाद मोदी जी कार्यक्रम का किया आयोजन

Share This News
FacebookWhatsappTwitter

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के लोकसभा व राज्यसभा में भारी मतों से पारित होने पर पूरे देश की महिलाओं में खुशी का माहौल बना हुआ है।
इसी कड़ी में शुक्रवार शाम गिरिडीह के कोर्ट रोड स्तिथ होटल निखर में धन्यवाद मोदी जी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व महिला चौपाल अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री शालिनी बैसखियार कर रही थी। गिरिडीह की महिलाएं पोस्ट कार्ड के माध्यम से पीएमओं को धन्यवाद ज्ञापन देकर प्रधानमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त करेंगी। इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठन से जुड़ी महिलाऐं सम्मिलित थीं।

महिला आरक्षण विधेयक पर शालिनी बैसखियार ने कहा खुशी इस बात की है कि सभी राजनीतिक दलों ने एआईएमआईएम को छोड़कर महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया है। सभी पार्टी के लोगों ने वोट किया। यह ऐतिहासिक पल है। पार्टी लाइन के परे सभी महिलाओं ने यह लड़ाई लड़ी है।
यह बिल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की महिला सशक्तिकरण और उनके कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
मौके पर डॉ. पुष्पा सिन्हा ने कहा कि यह बिल हमारे देश की महिलाओं को उनकी योग्यता और सामर्थ्य के आधार पर सशक्त बनाएगा और समाज को एक नई दिशा में ले जाने में मदद करेगा।

आज हम सभी देशवासी समस्त महिलाओं को नमन करते हैं, क्योंकि किसी न किसी रूप में देश की सभी महिलाओं ने सदैव देश को गौरवान्वित किया है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ बिल का पारित होना नव भारत के निर्माण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।
अब इंतज़ार है की कब यह क़ानून लागू होगा क्यूँकि अभी अपनी राजनीतिक अधिकार प्राप्त करने के लिए महिलाएँ कुछ और वर्ष प्रतीक्षारत हैं। मोदी जी को विशेष धन्यवाद करते हैं क्यूँकि उन्होंने ऐसे सटीक समय पर इस बिल को सदन के पटल पर रखा जब कोई भी दल इस बिल का विरोध नहीं कर पाया और निर्विरोध यह बिल पास हो गया।
कार्यक्रम में सोना प्रकाश,गुड़िया देवी,रश्मि टार्को, रेखा टार्कों, कुसुम सिंहा, पुष्पा शक्ति, किरण पांडेय, लता वर्मा, रूबी गुप्ता, संगीता सेठ, प्रिया वैद्य, स्वाति मिश्रा, नीतू शोला, मीना गुप्ता, सुषमा गुप्ता, पिंकी सिंह, बेबी देवी, संगीता बैसखियार, सुमन भदानी आदि उपस्थित थी।

Exit mobile version