गिरिडीह झारखण्ड स्वास्थ्य

विश्व एड्स दिवस पर गिरिडीह सदर अस्पताल से निकाली जागरूकता रैली

Share This News

विश्व एड्स दिवस को लेकर आज गिरिडीह सदर अस्पताल परिसर से स्वास्थ्य समिति की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गिरिडीह शहरी क्षेत्र के टावर चौक, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर चौक होते हुए वापस अस्पताल पहुंची।

सिविल सर्जन ने कहा कि रैली निकालने का उद्देश्य एड्स के बारे में लोगों को जागरूक करना है। मौके पर सिविल सर्जन के अलावा डॉ. कमलेश्वर प्रसाद, डॉ. कालिदास मुर्मू, डॉ. अशोक कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी समेत स्वास्थय विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे।