गिरिडीह झारखण्ड

मौसम को लेकर तीन दिनों का येलो अलर्ट जारी, वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश

Share This News

पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण झारखंड के बदलते मौसम को लेकर मौसम केंद्र ने तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 12 से 14 फरवरी तक बारिश के साथ कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात हो सकता है।

इसे लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। 12 फरवरी को सबसे अधिक असर पलामू प्रमंडल में पड़ने की संभावना है। 13 और 14 फरवरी को पूरे राज्य में धीरे-धीरे इसका असर दिख सकता है। वहीं, 14 के बाद भी मौसम बदला रह सकता है।