क्राइम गिरिडीह झारखण्ड

पुरानी दुश्मनी में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र की घटना

Share This News

नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह निवासी विवेक कुमार पर पुरानी दुश्मनी को लेकर मंगलवार को धरियाडीह रोड में धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना में विवेक कुमार का कान कट गया।

वहीं शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। विवेक ने बताया कि वह बाइक से किसी काम को लेकर नगर निगम कार्यालय जा रहा था।

इसी दौरान पीछे से राहुल यादव ने भुजाली से अचानक हमला कर दिया। फिलहाल नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं विवेक ने एसपी से राहुल यादव पर कठोर कर्रवाई करने की मांग की है।